पारा चढ़ा, लेकिन रेड जोन का खतरा फिलहाल टला

Date:

नागपुर : मौसम की आंखमिचौली का सिलसिला जारी है। रविवार काे नागपुर का अधिकतम तापमान 44.1 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो शनिवार की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा रहा। 23 मई तक नागपुर से रेड जोन का खतरा फिलहाल टल गया है। सोमवार को गर्म हवा के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर मौसम में आए बदलाव के कारण नागपुर 23 मई तक रेड जोन में आने की संभावना नहीं है। गर्म हवा चलते रहेगी। आसमान में रुक-रुककर बादल भी दिखाई देंगे। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रह सकता है। अगले 48 घंटे तक तापमान इसी के इर्द गिर्द रह सकता है।

नागपुर के अलावा अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, गडचिरोली, वर्धा में गर्म हवा चलने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से चंद्रपुर विदर्भ में सबसे गर्म बना हुआ है। रविवार को चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा।

और पढिये  : नागपूर : गिट्टीखदानमध्ये टोळीयुद्ध

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related