एमएचसीईटी में चमके गौरव वासनिक 99.94 परसेंटाईल अंक प्राप्त किए

Date:

नागपुर : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा 2 से 13 मई के बीच ली गई महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचसीईटी) के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। नागपुर के कई विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीक्षाभूमि स्थित आंबेडकर कॉलेज के छात्र गौरव वासनिक ने पीसीएम ग्रुप में सर्वाधिक 99.949 परसेंटाईल अंक प्राप्त किए है।

इसी तरह सेंट पॉल स्कूल के छात्र शुभम कलंत्री ने 99.91 परसेंटाईल प्राप्त किया है। आंबेडकर कॉलेज के छात्र साहिल गिरहीपुंजे को 99.9015 परसेंटाईल, शुभ चांडक को 99.866 परसेंटाईल और हर्ष बडवाईक को 99.69 परसेंटाईल, रजत आवले को 99.88 परसेंटाईल अंक प्राप्त हुए है।

इधर शिवाजी सायंस कॉलेज की मुस्कान त्रिवेदी को 99.88 परसेंटाईल, अभिषेक गणोरकर को 99.83 परसेंटाईल, ईशान प्रयागी को 99.81 परसेंटाईल और शुभम काले को 99.8 परसेंटाईल अंक मिले है। सेंट पॉल स्कूल के अभिषेक सिंह और गौरव बरडे को समान 99.7 परसेंटाईल, वेदांत संघी को 99.89, पियूष पिसे को 99.63 और शिखर साहू को 99.15 परसेंटाईल अंक प्राप्त हुए है।

अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और फार्मसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य से कुल 4 लाख 13 हजार 284 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 3 लाख 92 हजार 354 ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा के भी दो ग्रुप थे। फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप में 2 लाख 76 हजार 166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी (पीसीबी) ग्रुप में 2 लाख 81 हजार 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

और पढिये : MHT-CET निकाल जाहीर ; मुंबईची किमया, अमरावतीचा सिद्धेश टॉपर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...