“ग्रीन क्रूड ऑइल” से विदर्भ और देश समृद्ध बनाऊंगा : गडकरी

Date:

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कृषि उत्पादन से तैयार होने वाले ग्रीन क्रूड ऑइल से विदर्भ सहित संपूर्ण देश को समृद्ध बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसमें ग्रीन क्रूड एंड बायोफ्यूल फाउंडेशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रीन क्रूड एंड बायोफ्यूल फाउंडेशन के अध्यक्ष संशोधक डॉ. हेमंत जांभेकर, सचिव अजित पारसे ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर उनके जन्मदिन पर अभिनंदन किया।

इस दौरान पदाधिकारियों के साथ गडकरी ने जैव-ईंधन, इथेनॉल उत्पादन से किसानों को होने वाला फायदा, सीधे उद्योग से किसानों को जोड़ना, उद्योग अथवा रिफाइनरी खड़ी करना, रोजगार निर्मिती, आयात किए कच्चे तेल पर खर्च आदि पर चर्चा की। कृषि माल को योग्य भाव न मिलने पर किसान निराशा में उसे फेंक देता है। इस कृषि माल का उपयोग इथेनॉल, जैव-ईंधन उत्पादन के लिए करने पर देश का किसान समृद्ध होगा। इस दिशा में ग्रीन क्रूड एंड बायोफ्यूल फाउंडेशन का कार्य महत्वपूर्ण होने का उल्लेख कर गडकरी ने पदाधिकारियों की प्रशंसा की।

चार महीने पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा लोकार्पित ‘इंडिया फॉर इथेनॉल’ वेबपोर्टल पर अब तक अनेक लोगों ने भेंट दी। जिसमें 54 प्रतिश नागरिक ग्रामीण क्षेत्र के और किसान है। किसानों के साथ उनके क्षेत्र में जैव-ईंधन निर्मिती प्रकल्प स्थापन कर रोजगार दिलाना, उद्योग सहायता प्रकल्प चलाना, किसानों को जैवईंधन के बाबत सोशल मीडिया, इंटरनेट, कम्प्यूटर द्वारा संपूर्ण जानकारी देने का काम ग्रीन क्रूड एंड बायोफ्यूल फाउंडेशन कर रहा है।

और पढिये : नागपुर में चलती बस में लगी आग, सभी यात्रियो ने बस के रुकते ही बस से कूदकर अपनी जान बचाई

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related