नागपुर : पारे ने दी राहत, 42 पर खिसका

Date:

नागपुर : मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही पारा नीचे आने से नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान में जबर्दस्त कमी आई है। नागपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवा के असर के कारण तापमान में कमी आई है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने व गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

जमीन अभी गर्म है

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवा से बन रहे माहौल से नागपुर समेत विदर्भ में पारा नीचे आ रहा है। इससे तापमान में कमी आ रही है। रविवार को नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान कम रहा। अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार तापमान रहने की संभावना जताई गई। तापमान मेंे कमी आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन जमीन गर्म होने से दिन में गर्मी का एहसास बरकरार है। शाम को तेज हवा व गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बरकरार है।

उमस से परेशानी रहेगी

नागपुर जिले के आस-पास कुछ स्थानों पर तेज हवा व बारिश का असर यहां के मौसम पर हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम होते-होते गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आसमान में रुक-रुककर बादल छाए रहने से तेज धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। दो-तीन दिन तक तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। झुलसानेवाली धूप व गर्मी से कुछ दिन राहत मिल सकती है। उमस से परेशानी हो सकती है।

शहर तापमान (डिग्री से. में)

अकोला 40.4

अमरावती 39.2

बुलढाणा 37.7

ब्रह्मपुरी 43.9

चंद्रपुर 43.4

गड़चिरोली 43.6

गोंदिया 42.8

नागपुर 42.0

वर्धा 41.0

वाशिम 39.8

यवतमाल 41.0

और पढिये : भांडेवाडी डम्पिंग यार्ड कचरामुक्त होणार, कचरा वर्गीकरण संयंत्राचे महापौर नंदा जिचकार आणि आमदार कृष्णा खोपडे यांच्या हस्ते लोकार्पण

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related