नाबालिग से मिलीं लाखों की बैटरियां

Date:

नागपुर : शहर के वाहनों से बैटरी चुराने वाले 2 नाबालिग को नंदनवन पुलिस ने हिरासत में लिया। एक ट्रेलर से बैटरी चुराने की शिकायत के बाद जांच-पड़ताल में नाबालिग को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ में पहले भी उनके द्वारा बैटरी चुराने का खुलासा हुआ था। ऐसे में उनके पास से कुल 2 लाख 10 हजार की बैटरियां जब्त की हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हान के मार्गदर्शन में की गई।

फरियादी ओमप्रकाश धन्नुलाल स्वामी (40) निवासी व्यंकटेश नगर नागपुर का 18 चक्का वाहन (क्रमांक एमएच 04 एफजे 9263) उनके ड्राइवर ने घर के सामने खड़ा कर रखा था। ऐसे में अज्ञात चोरों ने वाहन की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बैटरी चुराने का मामला सामने आया। ऐसे में इसके अलावा और भी जगह से बैटरी चुराने की बात भी कबूल की। उनके पास से कुल 2 लाख 10 हजार रुपए की बैटरियां जब्त की हैं।

और पढिये : अर्थ डे नेटवर्कच्या स्पर्धेत नागपूरला पुरस्कार , विजेत्या दहा शहरांची यादी घोषित

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related