शहर के युवाओ को फ्रेंडशिप डे का चढ़ा खुमार, कल मनाया जाएगा “फ्रेंडशिप डे”

Date:

नागपुर :- रविवार को मनाये जानेवाले फ्रेंडशिप डे को लेकर युवाओ में उत्साह देखने को मिल रहा है I हर साल ५ अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है जिसके लिए शहर के लॉ कॉलेज चौक स्थित आर्चिज गैलरी में फ्रेंडशिप डे की पूर्व संध्या पर आज युवा लडके, लडकिया अपने मित्रो के लिए उपहार खरीदते दिखाई दिए I मजा तो तब आएगा जब यारों की टोली, दोस्ती का जश्न मनाने शहर के कई जगह मस्ती करने निकलेगी।  फ्रेंडशिप डे के लिए एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम हैं, जिसकी खरीदारी युवाओ द्व्रारा पूरी हो चुकी है।
शहर के होटल और रेस्तरां में भी फ्रेंडशिप डे के जश्न के लिए स्पेशल तैयारियां हैं। फ्रेंडशिप डे को ध्यान में रखते हुए मार्केट भी तैयार हो चुका है। खरीदने वाले को सिर्फ ये बताना कि दोस्त उनके लिए कितना खास है, इसके लिए कार्ड से लेकर कोटेशन तक पहले से तैयार हो चुके हैं। आर्चिज गैलरी के संचालक बताते हैं कि इस बार चॉकलेट और फोटो फ्रेम पसंद किया जा रहा है दोस्तों को अपना प्यार दिखाने के लिए कार्ड और मग भी मार्केट में आ चुके हैं। इस बार खास लव बॉटल भी आया है जो लोगो के बीच बहुत किया जा रहा है। फ्रेडशिप डे के बैंड भी अलग-अलग डिजाइन और रंगों में मिल रहे हैं। इस बार दोस्तों को खुश करने के लिए नाम लिखा फ्रेंडशिप बैंड बहुत पसंद किया जा रहा है। इस बार गिफ्ट में कई यूनिक आइटम भी हैं, मैजिक कॉफी मग भी युवाओं को अपनी तरह आकर्षित कर रहा है, इसमें गरम चीज को डालते ही मग का रंग बदल जाता है। म्यूजिकल कार्ड भी है, जिसे खोलते ही दोस्ती के गाने सुनने के लिए मिलते हैं।
Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related