पारा फिर 47 डिग्री सेल्सियस के पार Nagpur News

Date:

नागपुर : बुधवार को फिर एक बार सूर्य की प्रचंड किरणों ने शहर को झुलसा कर रख दिया। पारा इस सत्र में तीसरी बार 47 डिग्री के पार पहुंच गया। उपराजधानी मध्य प्रदेश महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में तीसरा तथा विदर्भ का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान मध्य प्रदेश के नवेगांव में 47.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ब्रह्मपुरी में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उपराजधानी में इससे कुछ कम लेकिन सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विदर्भ तथा मध्य प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को तापमान 5 डिग्री से ऊपर बना रहा। पूरा दिन शहर लू की चपेट में रहा। छुट्टी होने से लोगों ने भी घर के भीतर रहने में ही बहतरी समझी। सुबह से ही रास्ते खाली नजर आए। हालांकि शाम करीब 4 बजे मौसम का रंग बदला। आसमान पर बादलों की टोली ने कब्जा जमा लिया। इससे धूप के तीखेपन में कुछ कमी आई, लेकिन उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी नजर आई। इससे उमस में ही इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में अभी भी तीव्र लू की चपेट में बना हुआ है। इससे फिलहाल निजात के आसार नहीं हैं। हालांकि दोपहर बाद मानसून पूर्व की हलचलों के लक्ष्ण नजर आएंगे। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहा। आर्द्रता अधिकतम 36 तथा न्यूनतम 28 प्रतिशत रही।

और पढे : फिर चढ़ा पारा, 47 पर पहुंचा, नागपुर विदर्भ में टॉप पर

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...