नागपुर एयरपोर्ट पर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल

Date:

नागपुर : अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान का विमान दिल्ली जाते समय कुछ समय के लिए नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री निकोल समय निकालकर नागपुर एयरपोर्ट पर वीआईपी विश्रामगृह में ठहरे।

जिलाधीश अश्विन मुदगल व पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधीश मुदगल व पुलिस आयुक्त डॉ. उपाध्याय ने विश्रामगृह में प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से चर्चा की। नागपुर से उनके विमान में ईंधन भरा गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ उनकी पत्नी अॅन्ना हाकोबयान, विदेश मंत्रालय के उपमंत्री ॲव्हेट ॲडोन्टस, उच्च तंकनीकी उद्योगमंत्री हाकोब अर्शाक्यान, वित्त मंत्री और प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारी मौजुद थे। जिलाधीश अश्विन मुदगल ने उन्हें नागपुर व विदर्भ की जानकारी देने के अलावा देश में नागपुर के महत्व व शहर के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद प्रधानमंत्री निकोल अपने प्रथिनिधिमंडल के साथ विमान से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली से वे हनोई (विएतनाम) के लिए उडाण भरेंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिरीष पांडे उपस्थित थे।

और पढिये : नागपुरात दोन बहिणींचे शाळेसमोरुन अपहरण

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related