बौछारों ने भी नहीं दी राहत, 10 तक लू, रेड अलर्ट जारी

Date:

नागपुर : गुरुवार को भी शहर को धूप के तीखेपन से राहत नहीं मिली। सुबह से ही सूय्र की तीखी किरणें लोगों को परेशान किए रहीं। दोपहर बाद जरुर करीब 3 बजे तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, लेकिन इससे राहत मिलने की जगह उल्टे गर्मी के साथ उमस में इजाफा ही हुआ। धरती इतनी गर्म है, कि वर्षा की बूंदें जमीन पर पड़ते ही भाप बन कर उड़ गईं।

गुरुवार को भी पारा 47 डिग्री के आस-पास ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकाउर् किया गया। आर्द्रता अधिकतम 40 तथा न्यूनतम 32 प्रतिशत रिकार्ड हुई। सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाएं चलती रहीं। यहां तक कि बौछारों के पहले और बाद में भी हवा में गरमाह साफ दिखा।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल विदर्भ को लू से राहत की संभावना नहीं है। 10 जून तक रेड अलर्ट पर रखा गया है। गुरुवार को दोपहर बाद आई तेज धूल भरी आंधी और हवा के झोंके के साथ बादलों ने गरजना शुरू किया। बिजली की कड़कडाहट भी रह रह कर उठती रही। लगा तेज बौछारें शहर को पूरी तरह भिगो देंगी। बौछारें आई भी, लेकिन कुछ मिनट बरसने के बाद शांत हो गई। वर्षा इतनी भर थी कि सड़कें भी भीग नहीं पाईं।

और पढिये : पारा फिर 47 डिग्री सेल्सियस के पार

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...