प्रियदर्शिनी कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज का पुरस्कार

Date:

नागपुर : प्रियदर्शनी भगवती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर को एकेडमिक उत्कृष्टता के साथ सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज का पुरस्कार प्रदान किया गया। 6 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड-2019’ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के. चौधरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी व डॉ. ए.पी. मित्तल, सदस्य एआईसीटीई के हाथों पुरस्कार दिया गया।

इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. चौधरी ने डॉ. सतीश चतुर्वेदी, अध्यक्ष लोकमान्य टिलक जनकल्याण शिक्षण संस्था और आभा चतुर्वेदी, सचिव एलटीजेएसएस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। यह भी कहा कि, दुष्यंत चतुर्वेदी, संचालक जी.बी. और अभिजीत देशमुख, संचालक एलटीजेएसएस ने प्रोत्साहित किया। शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह पुरस्कार पीबीसीओई टीम के प्रयासों का प्रतीक है।

और पढिये : सुरुचि मसाला कंपनी में लगी आग, मसाले के 40 हजार बोरे जलकर खाक

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related