लू लगने से 192 बीमार, 5 मरीज अस्पताल में भर्ती

Date:

नागपुर : शहर में जारी भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। लू लगने से अभी तक 192 लोग बीमार हुए हैं। मनपा के अस्पतालों में 5 मरीज भर्ती किए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लू के मरीज नहीं है। उनमे लू लगने जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ मेयो और मेडिकल में लू के मरीजों के लिए कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया है। चिकित्सक के अनुसार लू लगने से शरीर का पानी और नमक कम हो जाता है।

गर्मी के चलते पसीना बनकर पानी और नमक शरीर के बाहर उत्सर्जित होने से कमजोरी महसूस होती है। शरीर में शुष्कता बढ़ जाने पर हाथ-पैर में जलन, सिर  दर्द, आंखों में जलन, शरीर में अकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। शरीर का तापमान बढ़ने से चक्कर आते हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर मौत का खतरा भी बना रहता है। मरीजों का तत्काल उपचार करने के लिए  मनपा के आयसोलेशन अस्पताल, इंदिरा गांधी हॉस्पिटल, शासकीय मेडिकल कॉलेज तथा मेयो अस्पताल में स्वतंत्र कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड में तापमान संतुलित रखने के लिए कूलर, पीने का ठंडा पानी, शासकीय मेडिकल अस्पताल तथा मेयो अस्पताल में लू के मरीजों को नहाने के लिए शॉवर आदि सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि शासकीय मेडिकल और मेयो अस्पताल में अभी तक एक भी मरीज भर्ती नहीं होने की जानकारी मिली है। 5 मरीज मनपा द्वारा संचालित अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 187 मरीजों का बाहृय रुग्ण विभाग  में उपचार किया  गया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने पर लू के मरीज उपचार के लिए  अस्पताल पहुंच रहे हैं।

और पढिये : सीबीएसई ने जारी किए 12वीं कक्षा के रिजल्ट, श्रेयांशी, तन्मय, ईशिता ने मारी बाजी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Wockhardt Hospitals Introduces Next-gen Robotic Knee Surgery in Nagpur, Empowering Patients to Walk Pain-free Again

MISSO Robotic System brings global orthopaedic technology closer to...

🎉 Black Friday 2025: The Ultimate Guide to Gadget Deals in India

As the holiday season approaches, Black Friday has evolved...

Nagpur Winter 2025: A Season of Chill, Haze & Quiet Magic

As winter unfolds across Nagpur in 2025, the city...

Merry Christmas Wishes 2025

Merry Christmas Wishes 2025 “Wishing you a very merry Christmas...