72 एकड़ में साढ़े 5432 पौधे लगाकर महा मेट्रो ने बनाया लिटिल वुड

Date:

नागपुर : मेट्रो प्रोजक्ट के लिए शहर में जगह-जगह पेड़ काटे गए थे। काटे गए पेड़ों की जगह नए 5 पौधे लगाने का नियम है। मेट्रो ने इसी क्रम में हिंगना रोड पर लगाकर लिटिल वुड सेफ्टी पार्क बनाया है। इनमें मेट्रो ने लगभग साढ़े पांच हजार पौधे लगाए हैं।

यह पार्क 72 एकड़ में फैला हुआ है।इसे आकर्षक बनाने के लिए झोपड़ी की तरह सेक्शन बनाए गए हैं। मेट्राे प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी मॉडल के द्वारा यहां दिखाए जाएंगे। नागरिकों के टहलने के लिए यहां गार्डन तैयार किया जा रहा है। नागपुर एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर शहर के बीच में जंगल है।

अब यहां पर एक और जंगल बनने वाला है। महा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने अंबाझरी तालाब के पास हिंगना रोड पर 5 हजार 432 पेड़ लगाए हैं। यहां पर 40 अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ लगाए गए हैं, जिसमें फल और फूलों के भी पौधे हैं। इन पेड़ों को पानी देने के लिए भी पंप स्टेशन लगाया है। क्षेत्र में एक कुआं है, जहां का पानी निकालकर उसे फिल्टर कर फिर ड्रिपिंग सिस्टम से पेड़ों को पानी दिया जाता है। इस पद्धति से पानी व्यर्थ नहीं बहता।

पूरे क्षेत्र में पाइप लगा रखे हैं, जिनमें छेद कर ड्रिप लगाई गई है और हर पेड़ के आसपास धीरे-धीरे पानी बहता है। इससे पानी जमीन में जाने से पेड़ की जड़ें आसान से पानी सोख लेती है और पौधे जल्दी बढ़ते हैं। यह जानकारी लिटिल वुड सेफ्टी पार्क की देख-रेख करने वाले पुरुषोत्तम ढोणे ने दी है।

और पढिये  : पायल साहू ने जीता “मिस इंडिया 2019” का ताज

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related