सिर्फ नागपुर मेट्रो में होंगी ईव्हेक्यूएशन चेयर की सुविधा

Date:

नागपुर : महामेट्रो द्वारा नागपुर में मेट्रो की सेवा शुरू करने से शहर के नागरिकों को बड़े प्रमाण पर फायदा उपलब्ध हो रहा है। इसके साथ ई-साइकिल, बाइसिकल सेवा शेयरिंग बेसिस सभी मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इससे विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर दिव्यांगों और वृद्धों की सुविधा के लिए नागपुर मेट्रो की ओर से इवेक्यूएशन चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई है। इवेक्यूएशन कुर्सी की विशेषता यह है कि चेयर में टायर के साथ ही स्लाइड की भी व्यवस्था है जिससे सीढ़ियों पर भी उतार चढ़ाव किया जा सकता है। नागपुर मेट्रो रेल प्रकल्प में मुख्य सुविधा और सुरक्षा के संदभ्र में कई उपक्रमों का उपयोग किया है जिसमें हिंगना मार्ग स्थित लिटिल वुड में सेफ्टी पार्क और इवेक्यूएशन चेयर की सुविधा पूरे देश के मेट्रो रेल प्रकल्प में सिर्फ नागपुर मेट्राे में ही उपलब्ध है।

सीताबर्डी स्थित एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर चेयर की जांच के लिए मॉक ड्रीन का भी आयोजन किया गया था। जिसमें यह चेयर विषम परिस्थिति में मददगार साबित हुई है। मेट्रो स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी सुख-सुविधा का नियोजन यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके साथ ही ब्रेल साइन, टैकटाइल, विशेष टिकिट काउंटर, दिव्यांगोें के लिए व्हीलचेयर, सीसीटीवी कैमेरा, बेबी केयर रूम, बैगेज स्केनर और सभी स्टेशन पर सुरक्षा रक्षक उपलब्ध है। इन सुविधाओं से मेट्रो को यात्री संख्या बढ़ाने में मदद होगी।

और पढिये : यू-ट्यूब देख फांसी पर झूली 12 साल की बच्ची

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related