सावन के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Date:

नागपुर :- देवो में सबसे बड़े महादेव भगवान शिव के लिए विशेष माने गए सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सावन महीने में महादेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। महादेव के दर्शन के लिए सुबह से ही शहर के सभी शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाये और पुरुष द्वारा सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव का व्रत किया जाता है, जिसका अपना विशेष महत्व बताया गया है।

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान 12 ज्योतिर्लिंगो का विशेष श्रंगार के साथ पूजन भी किया जाता है। भगवान भोले के भक्तों के लिए सावन महीना एक उत्सव की तरह होता है, आज से मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान भोले का यह त्यौहार शुरु हो चुका है।

शहर के कल्याणेश्वर शिव मंदिर में आज सुबह से ही भोले शिव की विशेष आरती की गई। आरती के बाद श्रृंगार कर महाकाल को सुंदर तरीके से सजाया गया। वही शाम को भगवान के लिए फूलो की सेज सजाई गई थी I शहर के अन्य मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लग गया। यहां विशेष आरती और पूजा की गई। सावन का महीना पोला यौहार को खत्म होगा। सावन महीने को लेकर संतरा नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर नागपुर के सभी शिव मंदिर रोशनी से सजाये गए I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related