नूट्रिशनिस्ट मेघना कुमारे ने स्वस्थ जीवन के महत्व पर छात्रों से बातचीत की

Date:

नागपुर :- तिरपुडे कॉलेज के एक इंटरैक्टिव सेशन में,प्रसिद्ध नूट्रिशनिस्ट मेघाना कुमारे ने अच्छे एवं स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में छात्रों से बात की, जो आज कल के तेज गति की जीवन शैली में कम देखने को मिलता है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने आपके जीवन में छोटे बदलावों को शामिल करने के महत्व को समझाया,जैसे रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाना और नियमित रूप से व्यायाम करना स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होगा।उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बादाम के साथ स्मार्ट स्नैकिंग, स्वस्थ जीवनशैली शुरू करने का एक बढ़िया तरीका हो सकता है और साथ ही संतृप्ति,वजन और डाइबीटीज़ मैनेजमेंट और स्वस्थ दिल के रखरखाव में बादाम की भूमिका पर विस्तार से बात की। इस कार्यक्रम में मेघना कुमारे ने कहा कि, हमारी व्यस्त दिनचर्या को सहज बनाए रखना मुश्किल हो गया है, इससे हम अक्सर सुस्त जीवन शैली का शिकार हो जाते हैं। हम सभी को छोटे ही सही पर स्वस्थ जीवन जीने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए। बादाम खाना इसके लिए एक आसान कदम होगा।
बादाम में प्रोटीन,विटामिन ई,डाइटरी फाइबर इत्यादि जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो उसे नूट्रीअन्ट रिच स्नैक बनाता है जो आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद कर सकता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग कम से कम हर सप्ताह में सात बार बादाम या दूसरे नट्स खाते हैं, उनमें 20 प्रतिशत मृत्यु दर (किसी भी कारण से मौत) उन लोगों की तुलना में कम देखी गई है जो नट्स नहीं खाते थे। भोजन के अलावा, हानिकारक स्नैक्स लेने के बजाय आप बादामों पर स्नैकिंग, आपके स्वस्थ जीवन में अंतर डाल ला सकती है। मुट्ठी भर बादाम एक बहुत ही सुविधाजनक आहार है, जिसे दिनभर में किसी भी समय कहीं भी खाया जा सकता है। अपने कॉलेज बैकपैक में इन नट्स को साथ रखें और कक्षाओं के बीच में ब्रेक के वक्त उन्हें खाया जा सकता है इतना ही नहीं पढ़ाई करते समय उन्हें अपने डेस्क पर रखें। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स ओपन इंटरएक्शन के साथ समाप्त हुआ जिसमें बताया गया कि कैसे वे अपने लिए, अपने परिवार के लिए एवं भविष्य में उनके मरीजों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं।
Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related