Nagpur: गर्लफ्रेंड पर किया कमेंट तो दो युवकों को 14 बार चाकुओं से गोदा

Date:

नागपुर : महाराष्‍ट्र के नागपुर में गर्लफ्रेंड पर कमेंट से नाराज एक शख्‍स ने दो युवकों को चाकू से गोद दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। बताया जाता है कि आरोपी शख्‍स ने दोनों युवकों को 14 बार चाकुओं से गोदा। घटना के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से फरार हो गया, पर पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटन रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब दो युवक तिलक नगर में एक चाइनीज स्‍टॉल पर खा रहे थे। उनकी उम्र 25-26 साल के आसपास बताई जा रही है। इस बीच, आरोपी शख्‍स भी वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा। उसकी उम्र भी 24-25 साल के आसपास बताई जा रही है। इस दौरान पहले से वहां खा रहे दो युवकों में से एक ने लड़की को लेकर कुछ कमेंट किया, जिस पर आरोपी युवक नाराज हो गया।

इसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और आरोपी युवक ने दोनों पर चाकू से पार कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों के हाथ, गाल और पेट में चोट आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों ने उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्‍पणी की थी, जिससे वह नाराज हो गया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढे : Nagpur : Woman kills alcoholic husband with blows to head with a brick; arrested

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related