मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से 5 लोगो की मौत, प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग पर गिरा

Date:

नागपुर :- राज्य की राजधानी मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में एक यूपी सरकार का चार्टर्ड प्लेन (एयरक्राफ्ट VT-UPZ किंग एयर C90) क्रैश होने से बड़ा हादसा हुआ है। ये चार्टर्ड प्लेन यूपी सरकार का था, जो उड़ान के दरमियान तकनीकी खराबी कि वजह से क्रैश होकर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर गिर गया। प्लेन के गिरने से बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि प्लेन गिरने के तुरंत बाद वहां आग लग गई थी। हादसा मुंबई, घाटकोपर के सर्वोदय नगर के पास हुवा हैl

जानकारी के मुताबिक़ इस हादसे में प्लेन में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान प्लेन से एक जलता हुआ आदमी भी बाहर आते हुए दिखा था। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लेन के क्रैश होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस और दमकल के लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्लेन ने जुहू हेलीपैड से उड़ान भरी थी। चार्टर्ड प्लेन उत्तर प्रदेश सरकार का एयरक्राफ्ट VT-UPZ, King Air C90 था। प्लेन घाटकोपर में सर्वोदय नगर के पास क्रैश हुआ है। घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर यह प्लेन क्रैश हुआ है।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related