पुलिस ने गिरफ्तार किये कन्हान गैंगवार के चार आरोपी

Date:

नागपुर :- मंगलवार की रात कन्हान पुलिस थानांतर्गत गैंगवार के चलते करीब 9 बजे क्षेत्र में देशी कट्टे से फायरिंग की गई थी । इस हमले में रोहण खरे, अमर सोनटक्के उर्फ गब्बर और शुभम खोब्रागड़े गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वारदात में ग्रामीण क्षेत्र की अपराध शाखा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गौरव महतो, रिषभ हावरे, मंगेश टेकाम और ललित परिहार हैं। गिरफ्तार किये सभी आरोपियों से पुलिस ने देशी कट्टे सहित चाक़ू, गुप्ति और अन्य घातक शस्त्र जप्त किये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव महतो, रिषभ हावरे, मंगेश टेकाम और ललित परिहार ने कल रात करीब 8।30 बजे अपने कुछ साथियों के साथ कन्हान क्षेत्र में पहुंचे। इन आरोपियों ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। उसके बाद आरोपियों ने रोहण खरे, गब्बर उर्फ अमर सोनटक्के और शुभम खोब्रागड़े पर लाठियों व घातक शस्त्रों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

क्षेत्र में गोली चलने की जानकारी मिलते ही कन्हान के थानेदार चंद्रकांत काले सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर घायल पड़े युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में सूचना मिलने पर ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस विभाग के निरीक्षक संजय पुरंदरे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा की यह हमला पुराने रंजिश और गैंगवार के चलते किया गया। कन्हान क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस हमले में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक एक युवक की गंभीर हालत होने की जानकारी मिली थी। कन्हान पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

DMMC & SMHRC Earns International Praise From Ugandan High Commission

Mr. Balunywa Baker Attache, Ugandan High Commission, recently paid...

Happy Mother’s Day 2024 : Date, Wishes, Quotes, Whatsapp Messages.

Mother's Day is celebrated all over the world every...

Akshaya Tritiya 2024 : Date History, Significance & More…

Also called Akha Teej, Akshaya Tritiya is a key...