अगस्त में दौड़ेगी हिंगना-बर्डी के बीच मेट्रो

Date:

नागपुर : मेट्रो का खापरी से बर्डी का सेक्शन शुरू करने के बाद जल्द ही हिंगना से बर्डी का सेक्शन शुरू होनेवाला है। दो माह में इस सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह जानकारी मेट्रो के निदेशक बृजेश दीक्षित ने दी। गुरुवार को लोकमान्य नगर स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक पहली बार हुई मेट्रो रेल की ट्रायल में वह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

दीक्षित ने बताया कि वर्तमान स्थिति में उक्त दो स्टेशनों के बीच काम पूरा हो गया है, जिसका फासला 5 किमी है, लेकिन इस सेक्शन में बर्डी तक कुल 10.8 किमी का फासला तय करना पड़ता है। जिसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। आगामी 2 माह में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यहां से सीधे कमर्शियल राइड शुरू की जाएगी। विविंग गैलरी के बारे में बताया कि इस सेक्शन का सबसे इंस्ट्रेस्टिंग पार्ट विविंग गैलरी रहेगी, जो सुभाष नगर स्टेशन से धरमपेठ कॉलेज तक रहेगा।समय-समय पर फंड मिलता रहेगा, तो काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

वर्तमान में 80 प्रतिशत काम हो गया है, जिसमें 60 प्रतिशत तक फंड खर्च हुआ है। उपरोक्त सेक्शन में सफर करना यात्रियों के लिए अच्छा अनुभव रहेगा। सड़कों के बीच ऊंचाई से चलनेवाली मेट्रो से इस रूट पर एक तरफ घनी बस्तियां देखने मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर अंबाझरी तलाब का अद्भुत नजारा देखने मिलेगा। मेट्रो से अंबाझरी तलाब का एंड हिस्सा भी देखने मिलेगा, जिसे बहुत ही कम लोगो ने देखा है।

और पढिये : मेट्रो के ट्रिपल डेकर को रेलवे की मंजूरी, एनएचआई की सहमति बाकी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...