महापौर ने नागरिकों को सौंपे वृक्षमित्र-जलमित्र शपथपत्र

Date:

नागपुर : महापौर नंदा जिचकार ने शहर में नागरिकों को वृक्षारोपण और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करने के लिए वृक्षमित्र और जलमित्र बनाए जाने की पहल की है। इसके तहत उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें वृक्षमित्र और जलमित्र का शपथपत्र सौंपा। इसके तहत सोमवार को वे उत्तर और दक्षिण नागपुर के नागरिकों से मुलाकात कीं।

इस अवसर पर नगरसेविका प्रमिला मंथरानी, प्रगती पाटील, उज्ज्वला शर्मा, अर्चना पाठक समेत भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। उत्तर नागपुर में सिंध मुक्ति संगठन ने अभियान की पहल का स्वागत किया और बड़े स्तर पर इस पर काम करने का निश्चय दुहराया।

और पढिये : दटके के पदग्रहण समारोह में लगी आग, मची भगदड़

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related