जलसमस्या लेकर सैकड़ों महिलाएं मोर्चा लेकर पहुंचीं जीवन प्राधिकरण के दफ्तर

Date:

नागपुर : वाड़ी में जल समस्या को लेकर बुधवार को बसपा के हिंगणा विधानसभा अध्यक्ष प्रणय मेश्राम, वाड़ी शहराध्यक्ष राहुल सोनटक्के के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के दफ्तर पर मोर्चा निकाला ।

महिलाओं ने मुख्य अभियंता सुनील सुशिर के सभागृह को घेरा डाला। महिलाओं ने वाड़ी के साथ आम्बेडकर नगर की जलसमस्या के तत्काल समाधान की मांग करते हुए वेणा जल शुद्धिकरण केंद्र पर आंदोलन करने और केंद्र को बंद करने की चेतावनी दी। बसपा प्रणय मेश्राम ने मुख्य अभियंता सुशीर के साथ चर्चा की।

आम्बेडकर नगर आखिरी छोर पर होने से जलापूर्ति नहीं हो रही है।कम दबाव में जलापूर्ती होने से नागरिकों को पानी नही मिल रहा है।साथ ही वाड़ी में अवैध नल कनेक्शन होने से भी आम्बेडकर नगर का पानी खिंचा जा रहा है।इस पर कार्रवाई की मांग बसपा कार्यकर्ताओं ने की।

और पढिये : महाराजबाग चिड़ियाघर के मास्टर प्लान में करने होंगे कई सुधार, सीजेड के विशेषज्ञों ने प्लान की बारीकी से जांच के बाद सुझाए जरूरी बदलाव

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related