शहर में चार बांग्लादेशी घुसपैठिए को पकड़ा गया, भिक्षु बनकर रह रहे थे

Date:

नागपुर :- शहर में बांग्लादेशी घुसपैठिए अपनी पहचान छुपाकर रहने की गुप्त सूचना मिलने पर शहर के विशेष शाखा ने कार्रवाई की l जिसके आधार पर अधिकारियों ने गिट्टीखदान थानांतर्गत आनेवाले सुरेंद्रगढ़ में छापा मार कर चार बांग्लादेशी घुसपैठिए को दबोचा । जानकारी है की रोजी-रोटी की तलाश में वे बौद्ध भिक्षु बन कर भारत में घुस आए थे। उनसे पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए बांग्लादेशियों में रॉकी विमल बरूवॉ उर्फ रॉकी चौधरी (26), सुदर्शन नयन बरूवॉ उर्फ नयन सुमन तालुकदार (30), विप्लब शिशिर बरूवॉ उर्फ विप्लब शिशिर तालुकदार (34) और प्रदीप चित्तरंजन बरूवॉ उर्फ नंदन उर्फ नंदप्रिय तपन बरूवॉ (28) हैं। वर्तमान में वे सुरेंद्रगढ़ स्थित गांधी पुतला के पास रह कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।विशेष शाखा के दस्ते को दो दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी बौद्ध भिक्षु के रूप में निवासरत हैं।

पुलिस ने इन पर नजर रखी तो पता चला कि वे धर्म प्रचार के नाम पर रोजी-रोटी की तलाश कर रहे हैं। जांच करने पर उनके पास वीजा, पासपोर्ट आदि कोई भी दस्तावेज नहीं थे। यहां आने पर कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाए। इससे प्रकरण की गंभीरता और बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों पहले पूर्व में मध्य नागपुर क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष घुसपैठियों को पकड़ा गया था। वर्तमान में भी मध्य और उत्तर नागपुर क्षेत्र में घुसपैठियों के होने का सूत्रों ने दावा किया है। लंबे समय बाद हुई इस कार्रवाई से घुसपैठियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

और पडे : मेट्रो ट्रेन, का मुंजे चौक से खापरी व हिंगना का सफर फरवरी-२०१९ तक शुरू होगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related