दवा बाजार में लगी आग, करोड़ों का सामान खाक

Date:

नागपुर : गंजीपेठ स्थित दवा बाजार की इमारत में गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने रात 2.19 बजे अग्निशमन विभाग को फोन कर जानकारी दी।

50 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका है। गंजीपेठ स्थित हज हाउस के पास थोक दवा बाजार है। यहां दुकानें बंद करने के बाद रात में आग भड़क गई। कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक के बाद एक दुकानों में आग फैलती गई। चारों ओर धुंआ-धुंआ हो गया। कुछ लोगों ने रात 2.19 बजे अग्निमशन विभाग को घटना की जानकरी दी।

शहर के सभी 8 फायर स्टेशनों से फायर की गाड़ियां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। बावजूद इसके देर शाम तक आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका था।चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं होने से मालूम ही नहीं चल रहा था कि अंदर की स्थिति क्या है। दुकानों के बंद होने के कारण भी आग बुझाने में परेशानी हुई। दुकानों को तोड़ने के बाद ही आगे पर काबू पाने में सफलता मिली।

जानकारी मिलने पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक सुधाकर कोहले और वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

अधिक वाचा : जनसंपर्क अधिकारी अशोक कोल्हटकर यांचा सेवानिवृत्ती सत्कार

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related