दटके के पदग्रहण समारोह में लगी आग, मची भगदड़

Date:

नागपुर : गणेशपेठ स्थित मंगलम बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रविवार को भाजपा कार्यालय के सभागृह में पदग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सभागृह के स्वीच बोर्ड में आग लग गई। कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई।

कुछ महिला कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भीड में फंस गए। चर्चा है कि कुछ महिला कार्यकर्ता गिर पड़ीं। उन्हें दूसरी महिलाओं ने सहारा देकर उठाया और जान-बचाकर बाहर भागीं। सभागृह के अंदर धुआं भर गया था।

सभागृह में यह घटना जब हुई, तब विधायक सुधाकर देशमुख का भाषण चल रहा था। सभागृह के अंदर महिला व पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। महिलाएं जिस जगह पर बैठी थीं, उसी जगह पर आग की यह घटना हुई। हालांकि बाद में बिजली बंद हो जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। दमकल विभाग का एक वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्निरोधक सिलेंडर से फव्वारा कर आग को बुझाया। सभागृह के अंदर पीयूपी लगी है, गनीमत हुई कि पीयूपी को आग नहीं लगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आग लगते ही सभी जान बचाकर भागे, सब को अपनी जान बचाने की परवाह थी।

दो बार पटाखे फूटने की आई आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभागृह में प्रवीण दटके के भाजपा शहर अध्यक्ष चुने जाने पर पदग्रहण का कार्यक्रम शुरू था। सभागृह के अंदर पहले दो बार फटाखा फूटने जैसी आवाज आई। उसके बाद अचानक स्वीच बोर्ड में आग लग गई।

महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी

महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाहर निकलने के लिए जगह बहुत संकरी थी। धक्का मुक्की के बीच जैसे-तैसे बाहर निकलीं। महिला कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाना चाहिए। पुरुष तो कहीं पर भी किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से बचकर निकल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इमारत के अंदर एक ही लिफ्ट शुरू थी। घटना के बाद दूसरी लिफ्ट शुरू की गई। इस इमारत की सीढ़ियां काफी संकरी हैं, बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

और पढिये : बसपा नगरसेवक ने पानी टंकी पर किया शोले आंदोलन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...