शताब्दी नगर पुलिस स्टेशन में आग

Date:

नागपुर : लोकसभा चुनाव के सामने नागपुर के या अजनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले शताब्दी नगर पुलिस स्टेशन जलकर खाक हो गया है। यह घटना आज (शुक्रवार) दोपहर २ से २.३० के बीच की है। जिस वजह से घटनास्थल में हलचल मच गई। यह पुलिस स्टेशन में तीन से चार बार पहले भी आग लग चुकी है। जिस वजह से यह शक पैदा हो रहा है कि, पुलिस स्टेशन जला है या जलाया गया है।

अजनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले शताब्दी नगर चौक के भाग में टेंट लगाकर अस्थायी पुलिस स्टेशन तैयार किये गए है। अजनी पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों का कहना है कि, इस पुलिस स्टेशन में कामकाज नहीं चलता। साथ ही कोई भी कागज पत्र रखे नहीं जाते।

पुलिस चौकी में दोपहर करीब २ से २.३० बजे अचानक आग लग गई। टेंट होने की वजह से आग टेंट में चरों ओर फ़ैल गई। और सारा सामान जल गया। इस बीच, दुकानदारों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। नरेंद्र नगर की दमकल गाड़ी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। एक अन्य पुलिस चौकी सड़क पर है और यह इलाका लगातार ट्रैफिक में है। दिनदहाड़े पुलिस स्टेशन में आग लगने से यह चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या किया जाना चाहिए और क्यों। क्योकि इससे पहले भी तीन-चार बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर आग लगाने वाले कोई होंगे ऐसा शक व्यक्त किया जा रहा है।

और पढे : वर्धा में १ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related