शहर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव २९ नवम्बर से : भूमिपूजन संपन्न

Date:

नागपुर : शहर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की संकल्पना से संतरा नगरी, नागपुर में आयोजित भव्य “खासदार सांस्कृतिक महोत्सव” का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है । शहर में इसी माह २९ नवंबर से १५ दिसम्बर तक इस भव्य महोत्सव का आयोजन हनुमान नगर स्थित ईश्वर देशमूख महाविद्यालय के मैदान पर किया जा रहा है । जिसके चलते खासदार सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारिया ही शुरू हो चुकी है, उसी के अंतर्गत आज सोमवार की सुबह पूर्व सांसद श्री अजय संचेती के हाथो महोत्सव का भूमिपूजन किया गया । इस अवसर पर डाॅ दिपक खिरवळकर, महापौ श्रीमती नंदाताई जिचकार, श्री. अनिल सोले, गिरीश व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके के शुभहस्ते संपन्न हुवा । इस अवसर पर सांसद, विधायक व खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिती के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related