फिर चढ़ा पारा, 47 पर पहुंचा, नागपुर विदर्भ में टॉप पर

Date:

नागपुर : मौसम खुलने के साथ ही आसमान साफ हुआ और नागपुर का तापमान ऊपर चढ़ गया। रविवार को नागपुर 47 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ में सबसे गर्म रहा। शनिवार शाम को हुई बारिश के कारण रात का तापमान गिरा था और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री पर आ गया था।

दिन में पारा चढ़ा है, पर रात में उतरा है, इसलिए उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम खुलने के कारण आसमान साफ हुआ और दिन में पारे ने जबर्दस्त उछाल मारा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान जरूर कम हुआ।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा और गर्मी ज्यादा हो सकती है। बारिश होने की संभावना कम ही है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है। गर्म हवा की चूभन होगी। रविवार को नागपुर के साथ ही ब्रह्मपुरी में भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा।

दक्षिण-पश्चिम यूपी से कर्नाटक तक बनी द्रोणिका अब खत्म हो गई है। इसी कारण आसमान से बादल छंट गए और तापमान में वृद्धि हो रही है। 48 घंटे बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।

और पढिये : दीपांती बनीं नागपुर की प्रथम साइकिल मेयर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...