यू-ट्यूब देख फांसी पर झूली 12 साल की बच्ची

Date:

नागपुर : बारह वर्षीय बच्ची ने मोबाइल फोन पर यू-ट्यूब में हैंगिंग की वीडियो फिल्म देखकर फांसी लगा ली। छठीं कक्षा की इस छात्रा का नाम शिखा विनोद राठोड़ है। उसका परिवार करीब 12 साल पहले कामकाज की तलाश में उत्तर प्रदेश से नागपुर आया था। शिखा के माता-पिता बैग बनाने का काम करते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी विनोद राठौड़ परिवार के साथ हंसापुरी में (पीपल के पेड़ के पास कदम ज्वेलर्स के पीछे) काकोते के मकान में िकराए से रहते हैं। परिवार में पत्नी, बड़ी बेटी उमा, बेटा अनिल और छोटी बेटी सपना है। शिखा उनकी तीसरी संतान थी। विनोद राठौड़ हंसापुरी में जलेबी का ठेला लगाते हैं। घर में सीट कवर और बैग सिलाई का भी काम करते हैं।

गत 29 जून को शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी शिखा ने सीलिंग पंखे में बैग को लगाए जाने वाले बेल्ट से फांसी लगा ली। इसके पहले छोटी बहन सपना के साथ वह हैंगिंग वाला वीडियो देख रही थी। उसे छटपटाते देख सपना भागी और मां को बुला लाई। पिता बाहर गए थे। शिखा को फांसी के फंदे से उतारकर मां तुरंत मेयो अस्पताल पहुंची। बेहोशी की हालत में पड़ी शिखा की आईसीयू में मौत हो गई।

तहसील पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक एस. बकतवार मेयो अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल की। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

और पढिये : नागपुर पहुंची वृक्ष दिंडी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related