साइबर सेल की मदद से दो मोबाइल चोर पकड़े गए – 5 मोबाइल फोन व एक्टिवा वाहन जब्त, राहगीर से छीना गया मोबाइल भी मिला

Date:

नागपुर : हुड़केश्वर पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों में एक नाबालिग है।  गिरफ्तार  आरोपी प्रकाश बहालदास मार्कंडे (18) डिप्टी सिगनल कलमना निवासी और उसके मित्र से 5 मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन सहित करीब 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। साइबर सेल विभाग के पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश मार्कंडे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक राहगीर से मोबाइल फोन छीन लिया था। राहगीर ने इस मामले की शिकायत हुड़केश्वर थाने में की। साइबर सेल की मदद से हुड़केश्वर पुलिस प्रकाश तक पहुंच गई। उसे पकड़ने के बाद पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी का नाम उजागर किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनसे चोरी व छीने गए मोबाइल फोन व वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग की गई एक्टिवा वाहन को जब्त किया है।

और पढिये : इस साल विश्वविद्यालय में 76 % सीटें आरक्षित, ओपन कोटा महज 24 प्रतिशत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related