नागपुर: मुंबई के टाटा ट्रस्ट संस्थान की ओर से नागपुर महानगर पालिका को प्राथमिक जरूरतमंदों को आला दर्जे का इलाज करवाने की सुविधाएं की जा रही है| ८ स्वास्थ्य केंद्रों को पहले चरण में सुसज्जित किया जाएगा| दूसरे चरण में १० केंद्र को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी| दूसरे चरण का काम चरम सीमा पर है। अगले दो हफ्तों में यह १० केंद्र कार्यान्वित हो जाएंगे।
‘मॉडल ऑफ यूनिवर्सल प्राइमरी हेल्थ केयर इन नागपुर सिटी‘ नामक यह योजना टाटा ट्रस्ट संयुक्त तरीके से लागू करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की ओर से दिए गए पत्र के आधार पर राष्ट्रीय नागरिक आरोग्य अभियान के अंतर्गत यह परियोजना लागू की है।
टाटा ट्रस्ट की ओर से इस योजना को बिना किसी व्यावसायिक उद्देश्य शुरू किया जाएगा । परियोजना का संपूर्ण खर्च टाटा संस्थान द्वारा किया जाएगा । यहां आला दर्जे की आरोग्य सुविधा जरूरतमंदों को रियायती दामों पर उपलब्ध कराई गई है । इसके जरिये नागपुर महानगरपालिका के २६ स्वास्थ्य केंद्रों को सुविधा के लिए सक्षम बनाया जाएगा | पहले चरण के ८ आरोग्यकेंद्रों को सक्षम बनाया जा चुका है |
बताया जा रहा है कि यह परियोजना ३ वर्षो में पूरी होंगी | महानगरपालिका टाटा ट्रस्ट को जगह, बिजली और पानी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराएगी | साथ ही महानगरपालिका स्वास्थ्यकेंद्रों में काम करने के लिए कर्मचारी व दवाइयां भी उपलब्ध करवाएंगी | प्रयोगशाला में जमा निधि नागपुर मनपा व टाटा ट्रस्ट में ५०- ५०% में बटेंगी |
-By Apurva Nayak
और पढे : हिंगणा मार्गाच्या मेट्रो खांबावर साकारले व्हर्टिकल गार्डन



