#MeToo : राज ठाकरे बोले ‘नाना असभ्य हैं लेकिन ऐसी हरकत नहीं कर सकते’

Date:

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद पर एमएनएस पार्टी चीफ राज ठाकरे ने अपनी बात कही है। उन्होंने नाना को असभ्य बताया है लेकिन यह भी कहा है कि वे ऐसा नहीं कर सकते।

राज ठाकरे ने कहा है ‘मैं नाना पाटेकर को जानता हूं। वे असभ्य आदमी हैं। उनकी हरकत अजीब होती है, पर मुझे नहीं लगता कि वे कुछ भद्दा कर सकते हैं। कोर्ट इस मामले को देखेगा। मीडिया का इससे कोई लेना-देना नहीं है| #MeToo गंभीर मामला है। लेकिन इस पर बहस ट्विटर पर नही होना चाहिए।’

बता दें कि तनुश्री ने नाना के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। कुछ दिन पहले नाना अपनी बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के आगे रखने वाले थे, जिसे बाद में उन्होंने रद्द कर दिया था।

उनके बेटे मल्हार ने एक मैसेज मीडिया को भेजा था ‘रात में इस वक्त मैसेज करने के लिए माफी, सिर्फ यह सूचना देना थी कि कल कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। यह संदेश अपने सभी मीडिया साथियों तक पहुचाएं।’

और पढे : #MeToo : मी टू च्या मोहीमेत प्रत्येक महिला खरंच बोलतेय का ? – कोमल नहाटा यांचे मत

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related