अंबाझरी तालाब में लाश मीलने से हड़कंप

Date:

नागपुर :- अंबाझरी तालाब में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली I पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक सुभाष नगर, कामगार कॉलनी निवासी जयश्रीराम इंगोले (40) बताए गए I जयश्रीराम 2 अगस्त से घर से लापता थे, शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे के दौरान स्थानीय नागरिक तालाब किनारे सैर करने निकले तो तालाब में शव दिखाई दिया, घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई l

खबर मिलते ही अंबाझरी थाने के अधिकारी अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे I पुलिस कर्मियों ने शव को तालाब से बाहर निकाला l पंचनामा कर शव को शासकीय अस्पताल भेज दिया गया l जानकारी के अनुसार जयश्रीराम ने आत्महत्या करने की जानकारी सामने आ रही है l आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच अम्बाझरी पुलिस कर रही है l

और पडे : गणेश मंडळांना मिळणार विना विलंब परवानगी : मनपा आयुक्त वीरेंद्र सिंह

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related