अयोध्या में योगी सरकार मनाएगी देश की सबसे बड़ी दीवाली

Date:

दीपावली पर्व भारत में बहुत उत्साह से मनाया जाता है | देशभर में सारी जगह दिवाली की रौनक देखने मिलती है वैसे तो हर साल भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है , पर इस बार योगी सरकार ने कुछ खास तरीके से यह त्योहार मनाने की योजना बनाई है | योगी सरकार इस बार देश में सबसे बड़ी दिवाली अयोध्या में मनाएंगी जो 3 दिन तक चलेगी |

इस बार राम की पौड़ी पर 3 लाख दिए जलाए जाएंगे ताकि अयोध्या दीपों की रोशनी से पूरी तरह जगमगा उठे इतना ही नहीं सेंटोसा बीच के लेजर शो ‘विंग्स ऑफ़ टाइम’ की तर्ज पर रामकथा का लेजर शो होगा | आधा दर्जन विदेश रामलीलाएं होगी और पुष्कर विमान से उतरे भगवान राम की अगवानी सीएम योगी के साथ साथ कोरिया की फर्स्ट लेडी भी करेंगी |

बताया जा रहा है की ऐसी व्यवस्था पहली बार अयोध्या में देखने मिलेंगी | जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है | अयोध्या में राम सीता के ऑडिशन भी शुरू है जिसमें 100 से अधिक लोगों ने यह ऑडिशन दिया इनमें से 40 लोगों को चुना जाएगा और इनमें से फाइनल राम सीता की जोड़ी को दिवाली के पर्व के लिए चुना जाएगा | यह जोड़ी दिवाली के ही दिन भगवान राम और सीता की जोड़ी के रूप में पुष्पक विमान से उतरेंगी |

गौरतलब है कि पिछली दिवाली अयोध्या दीयों की रोशनी से जगमगा उठा था तकरीबन पौने दो लाख लिए राम की पौड़ी पर जलाए गए थे | बताया जा रहा है कि इस बार तीन लाख से अधिक दिए राम की पौड़ी पर जलाए जाएंगे |

इस बार अयोध्या की दिवाली इसलिए भी खास होंगी क्योंकि इसे देखने के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की पत्नी किम जोंग सूक भारत दौरे पर आ रही है | माना जा रहा है कि कोरिया की फर्स्ट लेडी 6 नवंबर को अयोध्या में दीपावली से पहले हर साल आयोजित होने वाले दिवाली उत्सव में शामिल होंगे|

By Apurva Nayak

और पढे : पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...