त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने की संघ प्रमुख से मुलाक़ात : दीक्षाभूमि के दर्शन किये

Date:

नागपुर :- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की तरह किसी भी प्रकार के नागरिक रजिस्टर की कोई मांग नहीं की जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि असम में भी यह संवेदनशील नहीं है। असम में एनआरसी का अंतिम मसौदा कल प्रकाशित किया गया था, जिसमें राज्य के 3.29 करोड़ आवेदनकर्ताओं में से 2.89 करोड़ के ही नाम हैं। इस प्रकार करीब 40.07 लाख लोगों को इस ऐतिहासिक दस्तावेज में स्थान नहीं मिला है। इस सूची को असमी पहचान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मिलने आए थे वो सोमवार की रात 8 बजे ही नागपुर पहुंचे थे I देब ने कहा कि त्रिपुरा में एनआरसी की कोई मांग नहीं की जा रही है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से यहां कहा कि त्रिपुरा में सबकुछ दुरूस्त है और सभी के पास वैध दस्तावेज हैं। इसलिए हमारे लिए यह मुद्दा नहीं है। देब ने आरोप लगाया कि ‘विदेशी मानसिकता’ के कुछ लोग माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। इसी बीच देब ने आरएसएस मुख्यालय में भागवत से एक घंटे तक बातचीत की। जिसके बाद वे सहपत्नीक शहर के दीक्षाभूमि पहुंचे और पवित्र दीक्षाभूमि में डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर के अस्थिकलश के दर्शन कर वहा स्थित बाबा साहेब के मूर्ति को माल्यार्पण किया I उन्होंने दीक्षाभूमि आने पर अपने आप को धन्य समझने की बात कही I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related