रेड लाइट एरिया से नाबालिग को कराया मुक्त, राजस्थान से अपहरण कर लाया था

Date:

नागपूर :  रेड लाइट एरिया गंगा-जमुना से नाबालिग लड़कियों का मिलना कोई नई बात नहीं है। आए दिन पुलिस कार्रवाई के बावजूद यहां यह सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता। राजस्थान से अपहरण कर एक नाबालिग को यहां लाकर देह व्यवसाय करवाने की गुप्त जानकारी मिलते ही गैर सरकारी संगठन और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर एक नाबालिग लड़की को तीन महिला दलालों के चंगुल से छुड़ाया। नाबालिग लड़की को राजस्थान से अपहरण कर लाया गया और देह व्यापार की दलदल में धकेला गया था। लकड़गंज थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो महिलाओं की तलाश जारी है।

गैर सरकारी संगठन फ्रिडम के जॉय मसीह को गुप्त जानकारी मिली थी कि राज्यस्थान से एक नाबालिग को अपहरण कर लाया गया है और उसे बंधक बनाकर बदनाम बस्ती गंगा जमुना में रखा गया है। संगठन को यह भी खबर मिली थी कि मालती नारंग कर्मावत, लज्जाबाई और सावित्रीबाई नामक महिला दलाल ने उसे देह व्यापार की दलदल में जबरन धकेला है। छापामार कार्रवाई के दौरान अपहृत लड़की पुलिस के हाथ लग गई और उसे देह व्यापार की दलदल से मुक्त कराया गया, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही लज्जाबाई और सावित्रीबाई भाग गई। इस बीच मालती को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गंगा जमुना में कई बार पुलिस ने कार्रवाई की है, कई बार नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके बाद भी नाबालिगों के मिलने से प्रकरण की गंभीरता बढ़ गई है। इस बीच प्रकरन दर्ज किया गया है। फरार महिलाओं की तलाश जारी है।

झांसा देकर महिला के खाते से नकदी निकाली
प्रतापनगर थानांतर्गत झांसा देकर महिला के खाते से नकदी निकाली गई। घटित प्रकरण से महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। स्नेह नगर निवासी सीमा खानखोजे (52) का पति प्रफुल खानखोजे का देहांत हो चुका है। वह बिजली विभाग में कार्यरत था। 23 और 24 अप्रैल को सीमा को मोही शर्मा व एक अन्यात व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने खुद के दिल्ली से होने व विभाग का सीनियर ऑफिसर बताया था। फोनकर्ता ने यह भी बताया कि जीपीएफ के करीब 3 लाख 10 हजार 648 रुपए सीमा को मिलने वाले हैं, लेकिन उसके पहले इन्कम टैक्स के 31 हजार 64 रुपए एनएफटी कर खाते में जमा करने होंगे। सीमा ने व्यक्ति के खाते में 31 हजार रुपए जमा कर दिए। उसे ठगा गया है, प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

और पढे : Girls harassed during exam : Notice to Morris College management on MNS activist’s complaint

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...

President Of India Inaugurates National Arogya Fair 2026 At Shegaon

Ayush Systems Of Medicine Have Made An Invaluable Contribution...