SBI : बिना ATM कार्ड भी निकाल सकते हैं कैश, SBI ने बताया तरीका

Date:

नागपुर : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहता है. कुछ महीनों पहले ही बैंक ने एक खास सर्विस की शुरुआत की है. इस सर्विस के तहत अगर ग्राहक अपना ATM कार्ड किसी वजह से घर पर भूल जाते हैं तो बिना टेंशन कैश निकाल सकते हैं. SBI की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस सुविधा के बारे में विस्‍तार से समझाया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे बिना एटीएम कार्ड के भी कैश निकाला जा सकता है.

दरअसल, एसबीआई के YONO ऐप पर “योनो कैश” नाम से एक सुविधा दी जाती है. इसके तहत ग्राहक बिना कार्ड इस्तेमाल के एसबीआई के “योनो कैश” एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में एसबीआई के YONO ऐप का इन्‍स्‍टॉल होना अनिवार्य है.

कैसे उठाएं फायदा ?

इसके लिए सबसे पहले YONO ऐप ओपन कर आपको ‘योनो कैश’ सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद उतनी नकदी राशि को एंटर करें जितने की आपको जरूरत है. अगले स्‍टेप में आपको 6 डिजिट का ट्रांजेक्शन पिन का चयन करना है. इस पिन की जरूरत एटीएम से पैसे निकालते वक्‍त पड़ेगी. इसके अलावा मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें एक ट्रांजेक्शन नंबर होगा.

अब आगे क्‍या ? 

अब आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर जाना होगा. इसके बाद एटीएम मशीन के स्‍क्रीन पर ‘योना कैश’ विकल्प चुनना है. फिर मैसेज के जरिए मिले ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करें.

इसके बाद निकासी राशि टाइप कर ‘योनो ऐप’ में सेलेक्ट 6 डिजिट का पिन एंटर करना है. पिन डालने के बाद आपको कैश मिल जाएगा.

ग्राहक को पिन और ट्रांजेक्‍शन नंबर दोनों की मदद से जल्‍द कैश निकाल लेना होगा वर्ना 1 घंटे के भीतर यह नंबर अवैध हो जाएंगे.

2017 में ऐप हुआ था लॉन्‍च

बता दें कि एसबीआई ने योनो ऐप को नवंबर 2017 में पेश किया गया था. फरवरी, 2019 तक योनो को 1.80 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसके 70 लाख से अधिक सक्रिय यूजर्स हैं. वहीं एसबीआई के अभी 42 करोड़ ग्राहक हैं.

और पढिये : विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने किया योग

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...