सौरव गांगुली बन सकते हैं बीसीसीआइ के नए अध्यक्ष

Date:

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआइ के नए बॉस बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं और उनके बीसीसीआइ प्रसिडेंट बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की कुछ सिफारिशों को अलग करके और कुछ बदलावों के साथ नए संविधान को मंजूरी दी थी, उस वजह से गांगुली के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

सौरव गांगुली मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष हैं और अगर वो वहां पर अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद के लिए योग्य हो जाएंगे। बीसीसीआइ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि सौरव गांगुली इस पद के लिए एकदम योग्य हैं और वो सभी पैमानों पर खरे उतरते हैं।

हालांकि सौरव गांगुली अगर बीसीसीआइ अध्यक्ष के पद पर विराजमान होते हैं, तो उन्हें दो साल के बाद ही इस पद को छोड़ना होगा। क्योंकि नए नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बीसीसीआइ में लगातार छह साल तक ही किसी प्रशासनिक पद पर रह सकता है। वहीं सूत्रों के अनुसार ये खबर भी है कि गांगुली तभी अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे जब उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा होगा।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक खिलाड़ी बेहतरीन प्रशासक साबित हो सकता है लेकिन ये निर्भर करता है कि वो कितना समय दे पाता है। इसके अलावा एक प्रशासक के तौर पर आप क्या करने वाले हैं ये भी काफी अहम हो जाता है। गांगुली ने कहा था कि जो खिलाड़ी नहीं हैं वो भी अच्छे प्रशासक साबित हो सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि दोनों में संतुलन होना चाहिए। दोनों के लिए सिस्टम में जगह है और ये बहुत ही जरुरी है।

कोर्ट के आदेश के बाद जस्टिस लोढ़ा कमेटी की वह सिफारिश लागू हो गई है जिसमें कहा गया है कि बोर्ड अध्यक्ष बनने के लिए दो एजीएम में शामिल होने की बाध्यता नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई भी नया चेहरा बिना किसी अनुभव के बोर्ड अध्यक्ष पद संभाल सकेगा।

और पढे : एकाच मैदानात १०० विकेट घेणारा पहिला फास्ट बॉलर, जेम्स अंडरसन

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...