शहर में २१ को सांडू आयुर्वेद गौरव समारोह का आयोजन

Date:

नागपुर : आयुर्वेद यह भारत का अति प्राचीन परंपरागत उपचार पद्धति है और इसे करीबन ३००० साल का इतिहास आयुर्वेद को प्राप्त हुवा है | इसका प्रचार और प्रसार होने हेतु जागतिक स्तर पर पूरी दुनिया में भारतीय आयुर्वेद उपचार पद्धती को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिसकी शुरुवात भी हो चुकी है|

आयुर्वेद का प्रचार और प्रसार हमारे देश में सभी नामांकित प्रसिद्ध आयुर्वेदो के आचार्योंकी एक पहचान निर्माण कर उनका प्रचार करना और आयुर्वेद के विषय में डॉक्टर और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है | आयुर्वेद पद्धती का उपयोग यह देश के प्रत्येक नागरिक को तंदुरुस्त सेहत और ताकतवर शरीर के लिए आयुर्वेद उपचार पद्धती के लिए सांडू ब्रदर्स का सराहनीय योगदान है |

भारत में आयुर्वेद की परंपरा लगातार सांडू ब्रदर्स की ओर से पिछले ११९ वर्षो से शुरू है | उसी का एक हिस्सा है इस वर्ष भी आयुर्वेदाचार्यो का गौरव सांडू ब्रदर्स की ओर से किया जानेवाला है | जिसके लिए २१ अक्टुम्बर को सुबह ९.३० बजे शहर के रेशिमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में इस सांडू आयुर्वेद गौरव समारोह का आयोजन किया गया है |

इस समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में एवं मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत और केंद्रीय राज्यमंत्री आयुष मंत्रालय भारत सरकार के माननीय श्री श्रीपादजी नाइक एव विशेष अतिथि के रूप में आयुर्वेद चिकित्सक कुलदीपराज कोहली आयुष मंत्रालय महाराष्ट्र शासन, आयुर्वेद चिकित्सक राजेश कोटेचा इनकी उपस्थित में किया जानेवाला हैं, ऐसी जानकारी सांडू के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री शशांक सांडू एव उमेश सांडू इन्होने पत्रकार परिषद में दी | यह समारोह सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक होगा | इस गौरव समारोह में कुल ८ आयुर्वेद चिकित्सको का गौरव किया जाएगा | इस समारोह में निशुल्क प्रवेश केवल रजिस्टर वैद्य एव विद्यार्थियों के लिए ही है |रजिस्ट्रेशन के लिए ८४३३९३०६९२ क्रमांक पर शहर का नाम डालकर एस एम् एस भेजने का आवाहन सांडू की ओर से किया गया है |

अधिक वाचा : PAN-India Entrepreneurship Awareness Drive 2018 reaches Nagpur

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related