संघ ने भाजपा को दिया एक लाख लोग जुटाने का टारगेट

Date:

नागपुर : देशभर में जहां अयोध्या राम मंदिर के निर्माण की चर्चा जारी है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इस मुद्दे को महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए सामने आ गई है। विश्व हिंदू परिषद के कहने पर संघ ने 25 नवंबर को ‘हुंकार सभा‘ का आयोजन किया है।

खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि इस रैली में आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो जिसके लिए संघ ने भाजपा को एक लाख लोगों की भीड़ इस रैली में जुटाने के लिए टारगेट दिया है। इसी सिलसिले में भाजपा के सभी विदर्भ के विधायकों की बैठक 17 नवंबर को रेशम बाग स्थित स्मृति भवन में की गई थी ।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को स्मृति भवन में सभी संघ परिवार संगठनों की बैठक की गई थी । इस बैठक में फैसला लिया गया कि राम मंदिर बनाने के लिए पूरे देश में ऐसी सभाओं का आयोजन किया जाएगा ।नागपुर के साथ साथ अयोध्या और बेंगलुरु में भी हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा ।

By Apurva Nayak

और पढे : नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में बाल दिवस पर कैदियों की आँखे हुई नम

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related