राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए विराट कोहली और वेटलिफ्टर चानू के नाम की सिफारिश

Date:

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को सोमवार को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। अगर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चयन समिति की सिफारिश को मान लेते हैं, तो वह इस खिताब को पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर होंगे। इससे पहले यह खिताब महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (1997) और दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है।

इस पुरस्कार की चयन समिति से जुडे़ एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘हां, चयन समिति ने विराट कोहली और मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश की है।’ यह भी पता चला है कि भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी इस खिताब की दौड़ में थे। उन्होंने पिछले साल सुपर सीरिज सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह 24 साल की मौजूदा भारोत्तोलन वर्ल्ड चैम्पियन मीराबाई से पिछड़ गए। पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मीराबाई के नाम की सिफारिश की गई है।

उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था, लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकीं। कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट और वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और पिछले तीन साल से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 29 साल के कोहली के नाम की 2016 और 2017 में भी सिफारिश की गई थी। लेकिन उस समय चयन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी थी। कोहली के नाम 71 टेस्ट मैचों में 23 शतकों के साथ 6147 रन हैं, जबकि 211 एकदिवसीय में उन्होंने 9779 रन बनाए हैं, जिसमें 35 शतक शामिल हैं।

और पडे : पाकिस्तान विरुद्ध खेळणे नेहमी रोमांचकारी – रोहित शर्मा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...