अब शहर के बाहर बनेगा प्राइवेट बस स्टैंड, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

Date:

नागपूर :- शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुवे अब शीघ्र ही शहर के बाहर प्राइवेट बस स्टैंड बनने जा रहा है। जिससे शहर वासियो को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी । शहर के अंदर चलने वाली प्राइवेट बसों के लिए शहर के बाहर प्राइवेट बस स्टैंड बनाया जाएगा।

यह प्राइवेट बस स्टैंड पुणे और अमरावती की तर्ज पर बनाया जाएगा। नागपुर शहर के बाहर अमरावती और वर्धा रोड पर प्रशासन के पास करीब 5 एकड़ जगह उपलब्ध है। यहां पर प्राइवेट बस स्टैंड बनाए जाने पर मंथन शुरू हो चुका है। इस योजना पर विभागीय आयुक्त, महानगर पालिका, नागपुर सुधार प्रन्यास व अन्य विभागों के अधिकारियों और यातायात पुलिस विभाग की हाल ही में पहले दौर की बैठक हुई।

शहर यातायात पुलिस विभाग के उपायुक्त एस. चैतन्य ने बताया कि, प्राइवेट बस स्टैंड बनाने की योजना नगर प्रशासन के विचाराधीन है। मनपा और नासुप्र के अधिकारियों के साथ जगह को लेकर बातचीत शुरू है। इस क्षेत्र में कुछ लोगों की निजी संपति भी है। वाड़ी चुंगी नाका की 2 और खापरी चुंगी नाका की 3 एकड़ सहित करीब 5 एकड़ जमीन प्रशासन के पास मौजूद है। यहां प्राइवेट बस स्टैंड बनाने पर एक साथ करीब 400 बसें आराम से खड़ी हो सकेंगी। इन दोनों जगहों पर प्राइवेट बस स्टैंड बनने पर वाड़ी चुंगी नाका पर करीब 150 बसें और खापरी चुंगी नाका पर लगभग 250 बसें एक साथ खड़ी हो सकती हैं। इन जगहों को अधिग्रहित करने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। शहर के अंदर निजी बसों के कारण कई बार सड़कों पर घंटों तक जाम लग जाता है।

अब शहर के बाहर बनेगा प्राइवेट बस स्टैंड

नागपुर-कामठी रोड पर करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया ट्रांसपोर्ट प्लाजा वर्षों से वीरान पड़ा है। इसका उपयोग भी नागपुर-जबलपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों को रुकने के लिए किया जाएगा। इसी तरह अमरावती की आेर चलने वाली प्राइवेट बसों को वाड़ी चुंगी नाका और वर्धा रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों का खापरी नाका के पास रुकने का इंतजाम किया जाएगा। इससे शहर के अंदर प्राइवेट बसें नहीं आने पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

यातायात पुलिस विभाग के उपायुक्त एस चैतन्य ने बताया कि, भंडारा मार्ग से शहर के अंदर आने वाली प्राइवेट बसों को नया पारडी नाका के पास रोका जा सकता है। नागपुर-उमरेड मार्ग से शहर में आने वाली प्राइवेट बसाें को उमरेड रोड पर टोल नाका के पास रोका जा सकता है। वर्धा रोड पर यवतमाल, चंद्रपुर की ओर रोजाना करीब 300 प्राइवेट बसों का आवागमन होता है। अमरावती रोड से पुणे, नासिक की ओर रोजाना 200 प्राइवेट बसें आवागमन करती हैं। नागपुर से छिंदवाड़ा मार्ग पर भोपाल, इंदोर, मध्यप्रदेश की ओर रोजाना 200 बसों का आवागमन होता है। भंडारा रोड पर रोजाना 100 और उमरेड रोड पर 50 से अधिक प्राइवेट बसें रोजाना आवागमन करती हैं।

और पढे : कल से शुरू होगा मानसून अधिवेशन – सरकार आज से शहर में

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...