पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता : देवेंद्र फडणवीस

Date:

राज्य में मुंबई पुणे और नागपुर में होने वाले मेट्रो के काम समय पर पूरे किए जाएंगे |आने वाले समय में बस और अन्य इंधनों पर चलने वाले वाहनों का प्रयोग कर प्रदूषण को दूर करेंगे | किफायती और प्रदूषण रहित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को उपयोग में लाया जाएगा ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा |

चिटवणीस सेंटर पर केंद्रीय नगर विकास और गृह निर्माण विभाग द्वारा आयोजित 11वीं भारतीय शहर परिवहन परिषद व प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया |

इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय नगर विकास व गृह निर्माण राज्यमंत्री हरदीप सिंह, पुरी महापौर नंदा जिचकार, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर जर्मनी के राजदूत डॉ मार्टिन, सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, महामेट्रो की व्यवस्थापक संचालक डॉ बृजेश दीक्षित उपस्थित हुए |

पर्यायी इंधन परिवहन व्यवस्था के संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा सड़क निर्माण के कार्य में क्रांति हो रही है | सभी लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की गई है | मुंबई की ही तर्ज पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का समन्वय किया जा रहा है | राज्य में ही बस जैसे अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है |

भारत में मौजूद फ्रांस के राजदूत एलेग्जेंडर जिगलर जर्मनी के राजदूत डॉ मार्टिन ने भारत की पर्यावरण अनुकूल वाहनों के उपयोग के लिए मदद का आश्वासन दिया है |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें प्रदूषण रोकने के लिए बिजली के उपयोग की जरूरत है | जिसके उपयोग लिए यह सही समय है | भविष्य में ब्रॉड गेज मेट्रो के कारण कई बदलाव देखने मिलेंगे | पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को स्थापित करने के लिए बायोफ्यूयल, इथेनॉल और सोलर एनर्जी जैसे ही वैकल्पिक इलेक्ट्रिक इंधन का उपयोग करना होगा | इसके साथ ही जल परिवहन योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है | पहाड़ी इलाकों में केबल कार पर रोप वे जैसे विकल्प उपयोगी हो सकते हैं | उन्हें प्रोत्साहित करके सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है |

-By Apurva Nayak

और पढे : देशातील पहिला ‘मेट्रो सेफ्टी पार्क’ नागपुरात; केंद्रीय सचिव मिश्रा यांच्या हस्ते उद्घाटन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...