कवि गोपाल दास नीरज का दिल्ली एम्स में निधन

Date:

कवि गोपाल दास नीरज का निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की शाम को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आगरा से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि 93 साल के महाकवि नीरज आगरा के बल्केश्वर में रहने वाली बेटी कुंदनिका शर्मा के घर आए थे। यहां मंगलवार को सुबह के नाश्ते के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

गोपाल दास नीरज की बेटी कुंदनिका शर्मा ने बताया कि नीरज जी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को एम्स में ही रखा जाएगा। कई फॉर्मेलिटी पूरी करनी है। इसके बाद शनिवार को लोगो के अंतिम दर्शन के लिए आगरा में सुबह 4 घण्टे रखा जाएगा। वहां से अलीगढ़ ले जाया जाएगा। उनकी बेटी ने बताया कि नीरज जी अलीगढ़ के एक मेडिकल कालेज को देहदान कर चुके थे। बॉडी कालेज को दी जाएगी। अगर कालेज ने किसी वजह से नही ली तो दाह संस्कार अलीगढ़ में ही होगा। नीरज जी के पुत्र भी देहदान की बात कह रहे हैं। अगर देहदान किसी तकनीकी या मेडिकल वजह से नहीं हो सका तो अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही होगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवि गोपाल दाल नीरज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य जगत को जो हानि हुई है, उसकी भरपाई होना कठिन है।

और पढे : ज्येष्ठ अभिनेत्री रिटा भादुरी काळाच्या पडद्याआड

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related