पीएम मोदी लॉन्च करेंगे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 21 अगस्त से होगा शुरू

Date:

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPBB) के लॉन्च की घोषणा कर दी गई है. इसी महीने 21 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको लॉन्च करेंगे. सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अध‍िकारी ने इसकी जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आईपीबीबी को लॉन्च करने के बाद इसकी 650 शाखाओं में काम शुरू हो जाएगा. देश के हर जिले में इसकी कम से कम एक ब्रांच होगी. इन शाखाओं के जरिये आईपीबीबी बैंक‍िंग सेवाएं ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में देगा.

बैंक की शाखाओं के अलावा देश में स्थ‍ित 1.55 लाख पोस्ट ऑफ‍िस में से भी बैंक‍िंग सेवाए ली जा सकेंगी. अध‍िकारी ने बताया कि सरकार इस साल के आख‍िरी तक 1.55 लाख पोस्‍ट ऑफिस ब्रांचों को IPPB से जोड़ने की कोश‍िश करेगी. जैसे ही यह काम होगा, वैसे ही यह देश के सबसे बड़े बैंक‍िंग नेटवर्क के तौर पर काम करने में सफल हो पाएगा.

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपको अन्य बैंकों की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी. इसमें फंड ट्रांसफर और बचत खाता खुलवाने समेत अन्य कई सेवाएं मिलती हैं. आईपीबीबी न सिर्फ ड‍िजिटल बैंक‍िंग की सुविधा मुहैया कराएगा, बल्क‍ि यह ग्रामीण बैंक‍िंग पर भी फोकस रखेगा.

और पडे : भारतीय रेल्वेत २ लाख ७० हजार रिक्त पदे भरण्याची मागणी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related