Paytm के फाउंडर को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ की फिरौती मांगी, सेक्रेटरी गिरफ्तार

Date:

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का पर्सनल डाटा चुराकर 20 करोड़ रुपए उगाही करने का मामला सामने आया है. विजय शर्मा का निजी डाटा कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने चुराया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया. इस बाबत नोएडा के सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक महिला भी शामिल है, जो विजय की सेक्रेटरी सोनिया धवन बताई जा रही है.

नोएडा के एसएसपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक विजय शर्मा ने उनसे शिकायत की थी कि कोई उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है. विजय शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को जब वे जापान में थे, उसी समय उनके पास थाइलैंड के एक नंबर से ब्लैकमेलर का कॉल आया. उसने दावा किया कि विजय शर्मा के निजी डाटा उसके पास हैं. इसके एवज में ब्लैकमेलर ने 20 करोड़ की मांग की. साथ कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वे पर्सनल डाटा सार्वजनिक कर देगा, जिससे विजय शेखर की इमेज खराब हो जाएगी. ब्लैकमेलर ने कहा कि उसके पास ये डाटा कंपनी के ही एडमिन डिपार्टमेंट में काम करने वाले राहुल और देवेंद्र से मिली है. इन दोनों कर्मचारियों को विजय शर्मा के पर्सनल डाटा कंपनी में सेक्रेटरी सोनिया से मिली है. ब्लैकमेलर ने ये भी बताया कि उगाही की रकम का 10 प्रतिशत राहुल और देवेंद्र को दिया जाएगा.

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और विजय शर्मा के भाई अजय शर्मा ने बताया कि ब्लैकमेलर को यकीन दिलाने के लिए उन्होंने उनके बताए खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए, ताकि उन्हें सबूतों के साथ रंगे हाथ पकड़ा जा सके. विजय शेखर के मुताबिक अपने ही कर्मचारियों की इस कारगुजारी पर उन्हें पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ. इससे वे तनाव में आ गए. शिकायत मिलने पर नोएडा पुलिस कंपनी के सेक्टर पांच स्थित ऑफिस पहुंची और तीनों आरोपियों- सेक्रेटरी सोनिया धवन, राहुल और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड सोनिया है.

Read Also : No complete ban on firecrackers, Can burst green crackers from 8-10 pm on Diwali: Supreme Court

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...

President Of India Inaugurates National Arogya Fair 2026 At Shegaon

Ayush Systems Of Medicine Have Made An Invaluable Contribution...