नागपुर पुलिस ने केबीसी के तर्ज पर चलाया रोड सेफ्टी अभियान

Date:

अमिताभ बच्चन एकबार फिर कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 के साथ टेलीविजन पर लौट चुके हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शो से जुड़े मीम्स और जोक्स काफी धमाल मचा रहे हैं| हाल ही में नागपुर पुलिस ने भी कौन बनेगा करोड़पति से प्रेरित होकर लोगों को रोड शेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कौन बनेगा केयरफुल पति की शुरुआत की है|

नागपुर पुलिस ने ट्विटर पर एक ऑडियंस पोल की शुरुआत की है जिसमें आम लोगों को कुछ कठिन सवालों के जावब देने होते हैं| गलत जवाब पर आप अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठ सकते हैं|

नागपुर पुलिस का यह गेम शो ट्विटर पर उनकी सोशल मीडिया टीम शेयर कर रही है| टीम ने शो से जुड़ा क्रिएटिव तैयार किया है जिसे नागपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जा रहा है| इस गेम शो में अमिताभ बच्चन कुछ इस तरह के सवाल पूछते नजर आते है|

प्रश्न- ड्राइविंग करते वक्त हेलमेट न पहनने के लिए आप क्या बहाने बनाएंगे? इस प्रश्न के चार ऑप्शन दिए जाते हैं- हेलमेट से आपके बाल खराब हो जाएंगे, सिर की नहीं सम्पत्ति की सुरक्षा करो, हेलमेट बहुत भारी होता है और हेलमेट पर बहुत खर्चा होता है|


और पढे : शहरात भव्य “प्रेमाच्या प्रतिमे” चे लोकप्रिय सैराट जोडी रिंकू राजगुरू आणि आकाश ठोसर यांच्या हस्ते अनावरण

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related