50 घंटे में गाए 400 से अधिक गाने, डेढ़ किलाे वजन घटा

Date:

नागपुर : गायक सूरज शर्मा 128 घंटे नॉन स्टॉप गायन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने गायन की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:46:39 बजे की थी। सोमवार को दोपहर तक वे 50 घंटे पूरा कर 400 से अधिक गाने गा चुके थे। शर्मा का इस दौरान करीब डेढ़ कलो वजन कम हुआ है। पहले 64 किलो था जो घटकर 62.5 किग्रा हो गया है। डॉक्टर्स की टीम कार्यक्रम स्थल पर लगातार नजर रख रही है। हर चार घंटे बाद उनका बीपी, हार्ट बीट और वजन चेक कया जा रहा है। यूथ वेलफेयर एसोसिएशन, नागपुर द्वारा लोगों में नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम जसवंत तुली आइनॉक्स मॉल इंदोरा चौक में किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। नॉन स्टॉप सिंगिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग श्री शर्मा को लगातार उत्साहित कर रहे हैं। अभी तक लगभग 2400 लोगों ने नेत्रदान तथा 100 से अधिक लोगों ने अंगदान के फॉर्म भरे है। गायक शर्मा के लिए डाइटिशियन द्वारा डाइट चार्ट बनवाया गया है, जिसमें उन्हे चिकू, खिचड़ी, ब्लैक लेमन टी, नारियल पानी आदि दिया जा रबा है। साथ ही एनर्जी के लिए हर 4 घंटे बाद ग्लूकोज दिया जा रहा है। खट्टी चीजें नहीं खाने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी आवाज खराब न हो। हर 4 घंटे में डॉ. विद्यानंद गायकवाड़ तथा डॉ. इरफान अहमद द्वारा उनका बीपी और हार्ट बीट चेक किया जा रहा है।

अधिक वाचा : स्वातंत्र्यवीर सावरकर आत्मार्पण दिना निमित्त म.न.पा. व्दारा अभिवादन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related