आईआईएम के तीसरे दीक्षांत समारोह में 55 विद्यार्थियों को मिली एमबीए की उपाधि

Date:

नागपुर : मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने सपनों को साकार कर बड़े बदलाव लाएंगे। केवल मनुष्यों को ही सोच-विचार, सपने देखना और उन्हें साकार करने का गुण प्राप्त है। आपका व्यवहार आपके परिणाम को आकार देता है। इन दोनों मंे सामंजस्य होना आवश्यक है। एक मनुष्य का मस्तिष्क एक मिनट में दर्जनों विचारों का जन्म देता है, लेकिन इसमें से ज्यादातर विचार नकारात्मक होते हैं। यह आत्मविश्वास और असुरक्षा के कारण होता है। सफलता हमेशा काबिलियत पर निर्भर करती है, जिससे नकारात्मक विचार भी समाप्त हो जाते हैं। यह बात मुख्य अतिथि फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीक्षांत समारोह में कही। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का तीसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को चिटणविस सेंटर में आयोजित किया गया।

भावना और जुनून में संतुलन जरूरी
कार्यक्रम के अतिथि सी. पी. गुर्नानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आपकी भावना और जुनून के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। यदि सचिन तेंडुलकर अपनी भावना और इगो को पैशन से जोड़ देते, तो वह आज इतने सफल क्रिकेटर और कप्तान नहीं होते। भारत अवसरों की भूमि है। भारत एक विकासशील देश है और आगे जा कर विद्यार्थियों के लिए और भी नए आयाम आएंगे। हम अपने नागपुर को देश में ही नहीं, पूरे विश्व में सबसे बेहतर बनाएंगे।

जल्द ही तैयार होगा आईआईएम कैंपस
आईआईएम का अगला बैच 130 विद्यार्थियों का है। आईआईएम वीएनआईटी परिसर में संचालित किया जा रहा है। जल्द ही नागपुर में आईआईएम का कैंपस होगा, जिसका भूमिपूजन हो चुका है। अभी विद्यार्थियों को वीएनआईटी के होस्टल में सुविधा दी गई है, साथ ही सरकारी छात्रावास का भी नवीनीकरण कार्य जारी है, जिससे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें वहां पर सुविधा दी जाएगी।

और पढे : NU: दीक्षांत समारोह में टूटेगी 105 साल पुरानी परंपरा, अंग्रेजों के जमाने की ड्रेस में नहीं दिखेंगे छात्र

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...

President Of India Inaugurates National Arogya Fair 2026 At Shegaon

Ayush Systems Of Medicine Have Made An Invaluable Contribution...