9 महिलाएं और 1 कमरा, काजोल की फिल्म ‘देवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Date:

नई दिल्ली: अजय देवगन के साथ तानाजी में नजर आईं काजोल अब अपनी शॉर्ट फिल्म देवी को लेकर चर्चा में हैं. महिला केंद्रित इस फिल्म को प्रियंका बनर्जी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में काजोल के अलावा नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, श्रुति हसन, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, मुक्ता बार्वे, रश्विवनी दयामा जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.

ये फिल्म 9 महिलाओं की कहानी है और परिस्थितियों के चलते सभी को एक कमरे में समय बिताना पड़ता है. इस फिल्म के सहारे 9 अलग-अलग बैकग्राउंड से आई महिलाओं के चैलेंजेस को भी दिखाया जाएगा. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है.

काजोल की इस फिल्म को लेकर अजय देवगन भी हैं उत्साहित

इससे पहले काजोल ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात भी की थी. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में काजोल ने कहा था, मेरा कैरेक्टर ज्योति मुझसे कई मायनों में अलग है लेकिन हम लोग काफी चीजें भी शेयर करते हैं. आज के दौर में जब महिलाओं के साथ भेदभाव, हिंसा पर काफी बात हो रही है, उस दौर में देवी जैसी फिल्में काफी प्रासंगिक है और मैं काफी खुश हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है.

अजय ने इससे पहले फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और लिखा था, महिलाओं का सशक्तिकण मेरे लिए महज एक स्टेटमेंट नहीं है. ये एक जीने का तरीका है. मैं बेहद खुश हूं कि काजोल फिल्म देवी में काम कर रही हैं. ये एक काफी संवेदनशील फिल्म है. गौरतलब है कि ये फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

बता दें कि इस फिल्म की थीम साल 1957 में आई फिल्म ’12 एंग्री मैन’ से मिलती-जुलती है. ये फिल्म एक अमेरिकन कोर्टरूम ड्रामा थी जिसे लेजेंडरी डायरेक्टर सिडनी लुमेट ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में 12 ज्युरी कोर्ट का फैसला करने पहुंचे हैं और फिल्म के खत्म होते-होते चीजें पूरी तरह से बदल जाती है. इस फिल्म में भी महज एक कमरे में इन लोगों की एक्टिंग को दिखाया गया था.

Also Read- Sooryavanshi: Akshay Kumar-Katrina Kaif’s Film Gets A New Release Date; Ranveer- Ajay Give Go-ahead

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...