गुगल के Project Soli को हरी झंडी, बिन छुए चलाए जा सकेंगे स्मार्ट डिवाइस

Date:

गुगल एक ऐसी टेक्नॉलजी पर काम कर रही है जिससे स्मार्ट डिवाइस को बिना टच किए ही चला सकते हैं| गूगल Project Soli पर काम कर रहा है और अब इसे फेडरल अप्रूवल मिल गया है| इस रेडार प्रोजेक्ट पर गूगल 2015 से काम कर रही है|

इस प्रोजक्ट पर गूगल काफी समय से काम कर रही है| इसके तहत कंपनी का टार्गेट ये है कि बिना स्क्रीन को टच किए हुए चुटकी बजा कर डिवाइस को ऑपरेट किया जा सकेगा| जैसा आपने साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा होगा बिना स्क्रीन टच किए काम किए जाते हैं| इसका बेहतरीन उदाहरण हॉलीवुड फिल्म आयरनमैन के गैजेट्स हैं|

इस टेक्नॉलजी के तहत आप स्पीकर के पास चुटकी बजा कर इसे स्टार्ट कर सकते हैं, म्यूजिक ऑन कर सकते हैं, इसे ऑफ कर सकते हैं या फिर स्मार्ट वॉच ऑपरेट कर सकते हैं| इसके लिए स्पीकर में रेडार सेंसर लगाया जाएगा|

अब गूगल फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन से रेडार बेस्ड मोशन सेंसर टेक्नॉलजी यूज करने की इजाजत मिल गई है जिसे गूगल Project Soli कहती है| गूगल के मुताबिक इस सेंसर के जरिए यूजर अपने थंब और इंडेक्स फिंगर के बिच न दिखने वाले बटन प्रेस कर सकेंगे जिसे वर्चुअल डायल कहा जाएगा| चुटकी बचाने पर ये ऑन हो जाएगा| गूगल की वेबसाइट पर एक वीडियो है जिसमें ये दिखाया गया है| गूगल का कहना है कि यूजर स्मार्ट वॉच, म्यूजिक स्क्रॉल या फिर इसे यूज करते हुए वॉल्यूम ऐडजस्ट कर सकता है|

गूगल ने कहा है कि ये रेडार सिग्नल फैबरिक्स के अंदर भी जा सकता है| इस वजह से अगर आपका हाथ जेब में है फिर भी इसे कंट्रोल कर सकेंगे| कंपनी ने ये भी कहा है, ‘हालांकि ये कंट्रोल वर्चुअल हैं, लेकिन इसके साथ इंटरऐक्शन फिजिकल की तरह ही लगेगा और वैसा ही रेस्पॉन्सिव भी होगा| आपको ठीक वैसे ही फील होगा जैसे हेप्टिक सेंसेशन से होता है|’

कुल मिला कर बात ये है कि ये टेक्नॉलजी टच स्क्रीन को रिप्लेस करने की क्षमता रखती है, लेकिन यह अभी शुरुआती दौर में है और इसमें अभी काफी समय लग सकता है|

और पढे : Baggage Management Technology at Nagpur International Airport

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Max Super Speciality Hospital, Nagpur, Launches Centre of Excellence for Advanced Robotic Joint Replacement

Nagpur :  Max Super Speciality Hospital, Nagpur, has announced...

MMTC-PAMP Launches Its First Exclusive Store in Nagpur, Brings Its 24k, 999.9+ Purest Gold and Silver Portfolio

Nagpur’s inclusion marks a strategic step in MMTC-PAMP's...

Holi Rang Utsav Nagpur 2026 – The Ultimate Festival of Colours

Holi in Nagpur this year is not just a...

President Of India Inaugurates National Arogya Fair 2026 At Shegaon

Ayush Systems Of Medicine Have Made An Invaluable Contribution...